Advertisement

खरसावां के जोजोडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, हेमंत सरकार खिलाड़ियों को कर रही है मंच प्रदान – विधायक

By Goutam

Published on:

खरसावां

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भीखरसावां प्रखंड अंतर्गत जोजोडीह फुटबॉल मैदान में सारना मार्सल क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल के साथ उड़ीसा बंगाल से कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया।

Advertisement
Advertisement

फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मोलाडीह एफसी व ब्रेकअप एफसी जरगीडीह के बीच खेला गया। जिसमें मोलाडीह एफसी की टीम विजेता रही। विजेता टीम को एक लाख एवं उपविजेता रहे। जारगीडीह की टीम को 70 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Dayal Builder
Srinath

इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। वहीं तीसरे स्थान पर रहे आर्मी एफसी व चौथे स्थान पर रहे मजदूरी एफसी मोलाडीह की टीम को 30-30 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। जबकि पांचवें स्थान पर रहे जोजोडीह व पांचवें स्थान पर रहे आयुष ब्रदर्स की टीम को 20-20 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

Advertisement

इस दौरान विधायक श्री गागराई ने कहा कि राज्य हेमंत सरकार खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर एक अलग पहचान दिलाने का काम कर रही है। राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए विभिन्न प्रकार की योजना चल रही है।ताकि खिलाड़ी खेल से भी अपना कैरियर और भविष्य को निखार सकते हैं।खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी।

मौके पर बीडीओ प्रधान माझी, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा,पंचायत के मुखिया मंगल सिंह जामुदा, थाना प्रभारी पिंटू महथा, बासंती गागराई, सिकंदर जामुदा, गारदी सोय, दिनेश केराई, अजय सामड, सोमचंद मुर्मू, संजय हेम्ब्रम, रानी बानरा, दिलीप केराई आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp