Advertisement

आदित्यपुर में बेलगाम गुंडागर्दी का तांडव, गुटीय हिंसा और पत्थरबाजी में युवक लहूलुहान, दहशत में इलाका, अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी सबकी नजर, “देखें.video…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : थाना क्षेत्र अंतर्गत आशियाना स्थित जन्माष्टमी पंडाल के समीप सोमवार संध्या करीब 7:30 बजे एक बार फिर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी होने लगी, इस घटना में अनीस कुमार नामक युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

Advertisement
Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहला मामला नहीं है. इससे पूर्व भी इसी स्थान पर गोलीकांड और पत्थरबाजी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं. हालांकि, पिछले मामले में आदित्यपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेजा था, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में आपराधिक तत्वों का मनोबल कम होता नहीं दिख रहा है.

Srinath

देखें गुटों के बीच की लड़ाई. video…

Advertisement

सूत्रों की मानें तो इन दोनों गुटों के बीच आए दिन विवाद, मारपीट और हिंसक झड़प की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे इलाके में लगातार तनाव की स्थिति बनी रहती है. सोमवार की घटना के बाद एक बार फिर स्थानीय लोगों में भय का माहौल गहरा गया है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रशासन से ठोस एवं स्थायी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक असामाजिक तत्वों की मनमानी यूं ही चलती रहेगी? क्या पुलिस इस बार सख्त कदम उठाकर इलाके में शांति बहाल कर पाएगी, या फिर ऐसे तत्वों का मनोबल यूं ही बढ़ता रहेगा? फिलहाल, पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

ताजा खबरें

WhatsApp