Advertisement

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा नदी में मिला अज्ञात शव—किसी का अपना तो नहीं? पहचान के लिए पुलिस ने आमजन से लगाई मार्मिक अपील…

By Balram Panda

Published on:

जमशेदपुर / Balram Panda : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया.
पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के लिए आम जनता से अपील की गई है.

Advertisement
Advertisement

सोनारी थाना पुलिस के अनुसार मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. यदि किसी व्यक्ति को इस संबंध में कोई जानकारी हो, या मृतक के नाम-पता, पहचान अथवा परिजनों के बारे में कोई सूचना प्राप्त हो, तो वे तत्काल सोनारी थाना पुलिस को सूचित करें.
पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी. शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा गया है तथा पहचान होने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Dayal Builder
Srinath

सोनारी थाना पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि समय पर दी गई सूचना से मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सकती है और परिजनों तक सूचना पहुंचाने में मदद मिलेगी.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp