Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

एक दिवसीय खरसावां दौरा पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, दृढ़ इच्छा शक्ति और कुशल प्रशासन में सब कुछ संभव: मुंडा

By Goutam

Published on:

 

अर्जुन मुंडा
 

खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां राजमहल में अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जनजातीय कार्य एवम कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने आत्म सम्मान के साथ जीने और खुद को गर्व के साथ भारतीय कहलाने का गौरव हासिल किया है। भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलीहातु की माटी का तिलक लगाकर प्रधानमंत्री ने भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लेना यह साबित करता है कि हम किस भूमि की संतान हैं।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि जब भी देश के राष्ट्रपति के कार्यकाल का इतिहास लिखा जायेगा तो डॉक्टर ए पी जे कलाम का मरांगहातु दौराऔर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का खूंटी की भूमि को नमन करने की बातें स्वर्ण अक्षरों में लिखी मिलेगी। श्री मुंडा ने कहा कि पहले लोग इस बात की रोना रोते थे की केंद्र से भेजी गई राशि का मात्र 15% आम जनता तक पहुंचती है। परंतु नरेंद्र मोदी की सरकार ने 11 करोड़ किसानों के खाते में सीधे किसान सम्मान निधि की राशि स्थानांतरित कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छा शक्ति और कुशल प्रशासन में सब कुछ संभव है।

Dayal Builder
Srinath

श्री मुंडा ने कहा कि पहले समस्याएं पैदा की जाती थी और समाधान के नाम पर रेवड़ी बांटी जाती थी। बीमार इंसान के लिए समय पर ही दवा की जरूरत है। मौत के बाद उसकी कोई उपयोगिता नहीं। पहले किसी को कर्ज में डूबना और बाद में कर्ज की माफी का ढोंग रचने से कोई लाभ नहीं होता। श्री मुंडा ने दावा किया कि उनकी सरकार ने अन्न दाताओं की समस्याओं का गहरा अध्ययन कर इस तरह की व्यवस्था बनाई कि उन्हें समस्या का सामना ही नहीं करनी पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्रालय संभालने के पश्चात ही उन्होंने देश के सभी किसानों को सीधी बात के लिए आमंत्रित कर समस्याओं के समाधान की सीधी पहल की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत आज एक कुशल और सुरक्षित हाथों में है।केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय लोगों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और सपने साकार करने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को खरसावां विस क्षेत्र के दौरा के क्रम में सरायकेला के जगन्नाथपुर, खरसावां के मोनुटोला, खेलारीसाही, कुम्हारसाही, तुरीसाही, कुचाई, जोरडीहा, बडाबांबो आदि गांवों का दौरा कर लोगों से मिले। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की. इस दौरान खरसावां के बाघरायडीह में आयोजित 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन में भी शामिल हुए।

मौके पर उदय सिंहदेव, विजय महतो, मंगल सोय, जिंगी हेंब्रम, संजय सरदार, मो मुजाहिद खान, मंगल सोय, नयन नायक उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp