Advertisement

उन्नति का पहिया योजना: कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के 99 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

By Goutam

Published on:

उन्नति का पहिया योजना साइकिल वितरण कुचाई

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों की विद्यालय तक पहुंच आसान बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोनापेट में उन्नति का पहिया योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सियाडीह, गिलुवा, तरंबा, गोमियाडी और सोनापेट विद्यालयों के कुल 99 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।

Advertisement
Advertisement

विशेष बात यह रही कि पहली बार विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सोनापेट विद्यालय में ही साइकिल वितरण किया गया, जिससे लाभुकों और उनके अभिभावकों को राहत मिली।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) मिहीर कुमार दास, शिक्षक रूपेश मिश्रा, चमर सिंह मुंडा और यदुनाथ मुंडा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

बीपीओ मिहीर कुमार दास ने कहा कि राज्य सरकार की उन्नति का पहिया योजना ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि कई बच्चों को प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। साइकिल मिलने से उनका समय बचेगा, नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

शिक्षक रूपेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा ही विकास का सबसे मजबूत आधार है। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आगे की पढ़ाई के लिए भी प्रेरित होंगे। उन्होंने बच्चों से साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

साइकिल मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभुक विद्यार्थियों ने बताया कि पहले उन्हें विद्यालय आने-जाने के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और ऊर्जा दोनों खर्च होते थे। अब साइकिल मिलने से उनकी यह परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुए साइकिल वितरण से अभिभावकों में भी उत्साह देखा गया। उन्होंने इसे शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक पहल बताते हुए सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

ताजा खबरें

WhatsApp