Advertisement

खरसावां के रूगुडीह पंचायत में 45 किसानों को मिला उड़द बीज, वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील

By Goutam

Published on:

रूगुडीह पंचायत उड़द बीज वितरण

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के तहत कुचाई प्रखंड के रूगुडीह पंचायत भवन में उड़द बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को दलहनी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आय बढ़ाना था। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के 45 किसानों के बीच उन्नत किस्म के उड़द बीज का वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) लिबनुस हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार और रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से किसानों को बीज वितरित किया। साथ ही किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की जानकारी भी दी।

Dayal Builder
Srinath

बीएओ लिबनुस हेंब्रम ने कहा कि राज्य सरकार और कृषि विभाग किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि उड़द जैसी दलहनी फसलें मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में सहायक होती हैं और कम लागत में बेहतर उत्पादन का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने किसानों से समय पर बुवाई करने और विभाग द्वारा दिए गए तकनीकी सुझावों का पालन करने की अपील की।

Advertisement

बीटीएम राजेश कुमार ने किसानों को उड़द की खेती में बीज की उचित मात्रा, खेत की तैयारी, उर्वरक प्रबंधन और रोग-कीट नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया।

मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आजीविका का प्रमुख साधन है। उन्होंने किसानों से सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण बीज और अन्य सुविधाओं का लाभ उठाकर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चंद्रमोहन मुंडा, अनंत सिंह मुंडा, भोंज सिंह मुंडा, सिंगराय मुंडा, संतोष मुंडा, घनश्याम मुंडा, मंगल मुंडा, गुरूचरण मुंडा, योशदा देवी, सरिता कुमारी सहित अन्य किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp