Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

वी.एस. पब्लिक स्कूल सीनी में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस, बच्चों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

By Goutam

Published on:

 

विश्व स्वास्थ्य दिवस
 

जनसंवाद, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): वी.एस.पब्लिक स्कूल सीनी में शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। विद्यालय में प्रार्थना सभा के पश्चात कक्षा पांच से लेकर कक्षा दस के सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा जुलूस निकाला गया। बच्चों के द्वारा जुलूस की भ्रमण विद्यालय से लेकर सेरसा मैदान सीनी वर्कशॉप एवं सीनी बजरंग चौक तक किया। साथ ही बच्चों ने लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

Advertisement
Advertisement

बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति लोगों तक संदेश पहुंचा कि स्वस्थ का ध्यान रखना अति आवश्यक है। स्वस्थ ही धन है। क्योंकि यदि हम स्वस्थ नहीं है। तो हमारी सारी संपत्ति प्रसिद्धि और शक्ति कोई आनंद नहीं ला सकती। हम अपने शरीर को स्वस्थ और बीमारी से तभी मुक्त रख सकते हैं। जब हम अपने पर्यावरण और प्राकृतिक संपदा की रक्षा करेंगे। आत्म सम्मान और आत्म छवि विकसित करने के लिए स्वयं और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अच्छा स्वास्थ्य हमें खुशी-खुशी और महान परिपूर्णता लाता है। वहीं ओ.आर.एस. ग्लूकोन डी. डिटॉल बैंडेज आदि का भी वितरण किया गया।

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp