Advertisement

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने जिलिंगोडा पहुंच पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोता वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला के वर्तमान विधायक चंपाई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के असामयिक निधन पर शोक का माहौल है। कुल्लू-मनाली में हुए इस दुखद हादसे के बाद विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिनिधि परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

इसी क्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई रविवार को जिलिंगोडा पहुंचे। उन्होंने वीर सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

Srinath

विधायक गागराई ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, बाबूलाल सोरेन तथा परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में वीर सोरेन का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। यह क्षति पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय है।

Advertisement

विधायक ने मरांग बुरू से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो तथा समाजसेवी बासंती गागराई भी उपस्थित थीं। सभी ने मिलकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ताजा खबरें

WhatsApp