Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई में जोम्बरो नदी पर पुलिया निर्माण में अनियमितता पर भड़के ग्रामीण, बंद कराया काम

By Goutam

Published on:

 

कुचाई
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर):  ग्रामीण विकास विभाग के तहत कुचाई के रोलाहातु पंचायत अंतर्गत जोम्बरो नदी में पुलिया निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रविवार को अनियमितता का आरोप लगाते हुए बंद करा दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया के छत ढलाई में काफी अनियमितता बरती जा रही है.नियमो के अनुसार निर्माण नहीं कराया जा रहा है. जिससे गुणवत्ता पर असर पड़ेगा और समय से पहले ही पुलिया ध्वस्त हो सकता है.

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया निर्माण का कार्य मनमर्जी तरीके से किया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों को निर्माण कार्य में नजर अंदाज किया जा रहा है.कार्य स्थल पर किसी प्रकार की कोई योजना बोर्ड भी नहीं लगाई गई है. ग्रामीणों ने योजना से संबंधित एस्टीमेट दिखाने एवं जेई की उपस्थिति में निर्माण कार्य करने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक विभाग के अधिकारी कार्य स्थल नहीं पहुंचते हैं तब तक पुलिया निर्माण का कार्य बंद रहेगा.

Dayal Builder
Srinath

पंचायत के मुखिया शास्त्री सांगा ने कहा कि रोलाहातु पंचायत काफी पिछड़ा हुआ पंचायत है. कई वर्षों बाद उक्त नदी में पुलिया निर्माण का कार्य हो रहा है. वही उक्त गांव के ग्रामीणों को अनदेखी कर विभाग के द्वारा कार्य कराया जा रहा है. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी मजदूरी कार्य देने की बात कही ताकि लोगों को योजनाओं से रोजगार मिल सके.

Advertisement

वही जोन पुरती ने कहा कि पुलिया निर्माण कार्य में हो रहे छत ढलाई में गुणवत्ताहीन कार्य का आरोप लगाते हुए कार्य में सुधार कर संवेदक एवं विभाग के पदाधिकारीयों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का बात कही. ताकि पुलिया की मजबूती काफी लंबे समय तक रह सके.

वही विभाग के कनिय अभियंता विश्वदीप बाघे ने कहा कि बीते दिनों मेरे उपस्थिति में पुलिया निर्माण कार्य का ढलाई ठीक से हो रहा था. इसके बाद मेरे अनुपस्थिति के बाद कार्यस्थल पर क्या हुई है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है. उन्होनें पुनः कार्य स्थल का जायजा लेकर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की बात कही.

ताजा खबरें

WhatsApp