होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

विवेक विद्यालय ने 39वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कांसेप्ट 2025 में रचा इतिहास, 2 पार एक्सीलेंस व 4 गोल्ड अवार्ड किए अपने नाम

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर जमशेदपुर का नाम रोशन किया है। 39वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कांसेप्ट 2025, ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 पार एक्सीलेंस अवार्ड एवं 4 गोल्ड अवार्ड अपने नाम किए। यह प्रतिष्ठित आयोजन क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) के दिल्ली, लखनऊ एवं ग्वालियर चैप्टर द्वारा आयोजित किया गया था।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विवेक विद्यालय की टीम जेनिथ की छात्राएं एवं टीम विज़न 360° की शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता की थीम “आत्मनिर्भर विकसित भारत” पर आधारित थी, जिसके अंतर्गत वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केस स्टडी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।

टीम जेनिथ की छात्राओं ने “इलेक्ट्रिसिटी वेस्ट मैनेजमेंट” विषय पर प्रभावशाली केस स्टडी प्रेजेंटेशन दिया, वहीं टीम विज़न 360° ने “क्वालिटी इम्प्रूवमेंट इन साइंस” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। दोनों टीमों के उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण और नवाचार को देखते हुए निर्णायक मंडल ने उन्हें उच्च सम्मान प्रदान किया।

टीम जेनिथ की छात्राएं अन्वेषा कुमारी, रागिनी कुमारी, आयशा भारती, इशिका एवं अनुष्का दास को केस स्टडी प्रेजेंटेशन के लिए पार एक्सीलेंस अवार्ड, जबकि कॉन्टैक्ट लेस डस्टबिन मॉडल के लिए गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वहीं टीम विज़न 360° की शिक्षिकाएं प्रेमलता, झूमा मुखर्जी, विनीता झा एवं शंकर साव को उनके उत्कृष्ट केस स्टडी प्रेजेंटेशन के लिए पार एक्सीलेंस अवार्ड तथा साइलेंट हार्ट अटैक डिटेक्टर मॉडल के लिए गोल्ड अवार्ड प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त, साहित्यिक प्रतिभा के क्षेत्र में भी विवेक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। कक्षा 6 की भाग्यश्री को कविता लेखन में गोल्ड अवार्ड तथा कक्षा 9 की रागिनी कुमारी को स्लोगन राइटिंग में गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। ऐसे प्रतिस्पर्धी माहौल में विवेक विद्यालय की टीमों का यह प्रदर्शन विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार और समर्पण को दर्शाता है।

विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय के प्राचार्य ने दोनों टीमों को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा अभिभावकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जमशेदपुर के लिए गर्व का विषय है।

 

Leave a Comment