Advertisement

भारतीय आजाद सेना के जमशेदपुर पश्चिम प्रत्याशी राम बचन ने सोनारी और मानगो में चलाया जनसंपर्क अभियान

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर: भारतीय आजाद सेना के जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी राम बचन ने आज सोनारी गुरुद्वारा और मानगो के कालिंदी समाज के लोगों के बीच में अपना जनसंपर्क अभियान चलाया।इस दौरान राम वचन ने सबसे पहले सोनारी गुरुद्वारा में माथा टेक का अपने संपर्क अभियान की शुरुआत की ।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वो सिर्फ वोट मांगने के लिए उनके बीच नहीं आए हैं बल्कि लोगों की समस्या जानने आए हैं ताकि उस समस्या के निदान के लिए प्रयास करें।उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य राजनीति में दिखावा करना नहीं बल्कि काम करके दिखाना है ।

Dayal Builder
Srinath

जो इतने वर्षों में पश्चिम विधानसभा में अभी तक नहीं हुआ वो अगर जनता मौका देती है तो करके दिखाएंगे।

Advertisement

इसके बाद राम बचन ने मानगो के कालिंदी समाज के लोगों के बीच जा कर उनकी समस्या को जाना और अपने लिए मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ अरुण शर्मा,विवेक बचन,अनिल शर्मा ,संतोष प्रसाद,सुरेश शर्मा और पार्टी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp