होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई के सियाडीह में घरेलू विवाद में बेरहमी से पीटकर पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

By Goutam

Published on:

 

कुचाई

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): सरायकेला खरसावां जिला के कुचाई थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के पटेइया  टोला में धारदार हथियार से वार कर पत्नी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया। है‌। आरोपी पति फरार है। वहीं घटना की जानकारी शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। वहीं हत्या की हर‌ पहलू की पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दलभंगा ओपी क्षेत्र के सियाडीह गांव के पटेइया टोला में जलेश्वरी मुंडा नामक महिला की घरेलू विवाद में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पति पर‌ लगा है‌। आरोपी पति फरार है। कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने बताया कि जलेश्वरी मुंडा की हत्या के मामले में उसके पति लखीराम मुंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है। कि घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की है। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चला है। वहीं हत्या की सूचना रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा को ग्रामीणों के द्वारा दिया गया। साथ ही मुखिया श्री मुंडा ने तत्काल घटनास्थल में पहुंचकर घटना की  जानकारी दिया एवं दलभंगा ओपी प्रभारी को घटना की जानकारी दी। दलभंगा ओपी के पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचा। घटना की पूरी जानकारी ली।

मालूम हो कि जलेश्वरी मुंडा की शादी 2020 में लखीराम मुंडा से हुई थी। हत्या के आरोपी को मुखिया करम सिंह मुंडा के काफी प्रयास से दलभंगा ओपी में सरेंडर कराया। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। वहीं हत्या की हर‌ पहलू की पुलिस जांच में जुट गई है।

 

Related Post

Leave a Comment