होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आदित्यपुर : नारी सम्मान ही समाज की असली ताकत, महिला दिवस पर वार्ड 12 व 13 में पार्षदों ने फूल भेंट कर महिला शक्ति को दिया बुलंद सम्मान….

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

आदित्यपुर / Balram Panda : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 12 और 13 में महिला सम्मान को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान वार्ड 12 के पार्षद मोतीलाल बिसुई और वार्ड 13 के पार्षद शांतनु घोष ने क्षेत्र की महिलाओं को फूल भेंट कर उनका सम्मान किया और महिला शक्ति के संघर्ष, त्याग व समाज निर्माण में उनके योगदान को नमन किया.

पार्षदों ने कहा कि महिलाएं केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की मजबूती की आधारशिला हैं. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परचम लहरा रही हैं, इसलिए उनका सम्मान और सशक्तिकरण समाज की पहली जिम्मेदारी है.

दोनों पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि जिस समाज में महिलाओं को सम्मान और समान अधिकार मिलता है, वही समाज तेजी से प्रगति करता है. उन्होंने महिलाओं के संघर्ष, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे व्यवहार और व्यवस्था में उतारना समय की मांग है.

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ संवाद भी किया गया, जहां पार्षदों ने उनके विचार सुने और उन्हें हर स्तर पर सहयोग व सम्मान देने का संकल्प दोहराया. इस मौके पर क्षेत्र की कई महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

 

Leave a Comment