Advertisement

खरसावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

By Goutam

Published on:

विश्व जनसंख्या दिवस

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): विश्व जनसंख्या दिवस गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां में मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने‌ दीप प्रचलित एवं फीता काटकर किया। विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने जागरूकता अभियान का वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह गाड़ी खरसावां प्रखंड के सभी पंचायत में जागरूकता अभियान के माध्यम से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी।

Advertisement
Advertisement

विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा कि 1 जून से 31 जुलाई तक विश्व जनसंख्या दिवस अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह से मिशन परिवार विकास अभियान 20 अगस्त 30 सितंबर तक चलेगा। पुरुष नसबंदी 20 अक्टूबर से 10 दिसंबर तक का आयोजन किया जाएगा।

Srinath

उन्होंने कहा कि बढ़ते जनसंख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इससे महिला और पुरुष दोनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसमें बेहतर काम करने वाले कर्मियों को विभाग की ओर से संबंधित भी किया जाएगा। खरसावां के सभी 13 पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया  जाएगा।

Advertisement

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अस्पताल के प्रभारी, स्वास्थ्य चिकित्सा आयुष विभाग के चिकित्सक, अस्पताल के कोषाध्यक्ष सीमा कुमारी, सहिया दीदी अस्पताल के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे। 

ताजा खबरें

WhatsApp