Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आरआईटी में वज्रपात का कहर, 21 वर्षीय युवती की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तत्काल मुआवजे की मांग…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर / Balram panda :आरआईटी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 स्थित कुलुपटांगा लोअर साइड फुटबॉल मैदान के समीप मंगलवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवती मुस्कान लोहार की मौत हो गई, घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर है.

Advertisement
Advertisement

मृतका की पहचान कुलुपटांगा बस्ती निवासी सुनील लोहार की पुत्री मुस्कान लोहार के रूप में हुई है, बताया जाता है कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे मौसम अचानक बिगड़ गया, तेज गर्जना के बीच हुए वज्रपात की चपेट में मुस्कान आ गई, गंभीर रूप से झुलसने के बाद वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी.

Dayal Builder
Srinath

घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड 35 के पार्षद प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता बिट्टू पाड़िया मौके पर पहुंचे, स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर आरआईटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है, इधर, घटना के बाद क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है, साथ ही जिला प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की गई है.

एक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं, अब पीड़ित परिवार की नजर प्रशासन की ओर है कि संकट की इस घड़ी में उसे समय पर सरकारी सहायता और उचित मुआवजा मिल पाता है या नहीं.

ताजा खबरें

WhatsApp