Advertisement

आदित्यपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई, 5.31 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: सोमवार संध्या पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान खरकई पुलिया के समीप एक युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा. तलाशी के क्रम में उसके पास से 5.31 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई.

Advertisement
Advertisement

गिरफ्तार युवक की पहचान फिर्दोष अंसारी, पिता परवेज अंसारी, निवासी एच रोड, नाला पार, मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर के रूप में की गई है.

Dayal Builder
Srinath

थाना प्रभारी बिनोद तिर्की ने बताया कि यह कार्रवाई आदित्यपुर थाना कांड संख्या 337/25, दिनांक 03.11.25 के तहत धारा 17(b)/21(b) एनडीपीएस एक्ट में दर्ज की गई है. पुलिस टीम ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisement

बता दे जिला पुलिस द्वारा क्षेत्र में मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार पूरी तरह समाप्त किया जा सके.

ताजा खबरें

WhatsApp