Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

युवा कांग्रेस ने मनाई 64वां स्थापना दिवस, एक पेड़ भारत के भविष्य के लिए मुहिम के तहत किया वृक्षारोपण

By Goutam

Published on:

 

युवा कांग्रेस
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): युवा कांग्रेस की 64 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष उदय बाँकिरा के नेतृत्व में खरसावां हाट मैदान में मनाया गया। युवा कांग्रेस की स्थापना दिवस के मौके पर ध्वजारोहण भी किया गया।एवं संकल्प सभा का भी आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर जिला सह प्रभारी सुरेश सवैया,एवं जिला अध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे। श्री सवैया ने कहा भारतीय युवा कांग्रेस का आज 64 वां स्थापना है। युवा कांग्रेस देश का सबसे बड़ा युवा संगठन है,जो हमेशा युवाओं के हक अधिकार की लड़ाई लड़ती है।

Dayal Builder
Srinath

वही मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा प्रकृति संरक्षण के लिए राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ भारत के भविष्य के लिए ‘मुहिम के तहत आज खरसावां हाट मैदान में वृक्षारोपण किया गया जो पूरे महीने भर खरसावां विधानसभा के प्रत्येक जगह में युवा कांग्रेस द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा।

Advertisement

मौके पर जिला महासचिव मनोज कुमार सिंह मुंडा,वीरेंद्र नायक,जीवन सिंह हेंब्रम, विधानसभा उपाध्यक्ष बुधन सिंह हेंब्रम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बलभद्र महतो, 20 सूत्री सदस्य कन्हाईलाल सामड, सौरभ तांती, आई.आलम, टीपू अनावरुल हक आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp