होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे द्वारा बिरसानगर 1बी में लगाया गया 5वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं पेंशन शिविर

By Goutam

Published on:

 

आनंद बिहारी दुबे

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: बिरसानगर बिरसानगर जोन 1बी राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुडिया मैदान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं पेंशन शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार बिरसानगर मण्डल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरुपदो गोराई के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें सर्वजन पेंशन योजना के तहत 237 जरूरतमंद लोगों का फॉर्म भरा गया साथ ही सर्वजन पेंशन के अंतर्गत समाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन भरवाने वालों की तादाद काफी संख्या में रही।

शिविर में ही 82 स्वीकृत पेंशनधारकों का सर्टिफिकेट जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के कर कमलों से वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सकों सहित सपोर्टिंग स्टाफ के दल के देखरेख में सहायता शिविर में 287 लोगों का जाँच कर दवा दी गई। मेडिकल कैंप में बस्ती के काफी लोगों ने चिकित्सा शिविर से लाभ उठाया, PFT जाँच, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, शिशुरोग, कान, आँख सहित विभिन्न प्रकार के बीमारियों से संबंधित चेकअप के साथ-साथ सलाह भी लोगों ने लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चिकित्सकों के दल का स्वागत एवं सम्मानित किया, साथ ही कहा कि चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों को जो निशुल्क रूप से सेवा देने के लिए पहुंचे हैं। उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूं। चिकित्सकों ने बस्ती से आए सभी जरूरतमंद लोगों को बहुत ही बढ़िया ढंग से चेकअप करते हुए इलाज किया एवं मेडिकल सलाह भी दिया।

साथ ही जिला अध्यक्ष ने आयोजक टीम के सभी सदस्यों को बधाई भी दिया। मेडिकल कैंप एवं सेवा शिविर को सफल बनाने में सर्व बिरसानगर मण्डल अध्यक्ष गुरुपदो गोराई, श्री राजगीरी सिंह यादव, रानी राव, सन्नी सिंह, निखिल तिवारी, सचिन कुमार, कुमार गौरव, सुशील घोष,धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा तथा सहायता के कार्य में लगे हुए थे। फोर्टिस अस्पताल के विशेषज्ञ की टीम के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि आमजनता के सहायतार्थ निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं पेंशन फार्म भरने का शिविर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी एवं मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में लगातार लगाने का क्रम जारी रहेगा।

 

Leave a Comment