होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आदित्यपुर में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, MSME और आम ग्राहकों को मिलेगा लाभ

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, आदित्यपुर। आदित्यपुर में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का उद्घाटन वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक सुशांत कुमार भोई द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद बैंक अधिकारियों और अतिथियों ने शाखा संचालन को लेकर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक सुशांत कुमार भोई ने कहा कि इंडियन ओवरसीज बैंक की आदित्यपुर शाखा क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि बैंक विभिन्न आधुनिक बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) की बड़ी भूमिका है। बैंक इन उद्योगों के विकास और कारोबार को मजबूती देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक ठाकुर दास मार्डी सहित दीपांकर टूडू, अभिन्नदन किशोर, रुपेश कुमार सिंह, प्रतीक्षा सिन्हा, मिनाक्षी बेहेरा, धीरज कुमार चौधरी, अरूण कुमार कण्डूलणा एवं आरती चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment