होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

एक देश-एक MRP की मांग तेज: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उपायुक्त और विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, जमशेदपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा देशभर में “एक देश-एक एमआरपी” एवं पैकेट पर लागत मूल्य अंकित करने की मांग को लेकर मई माह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को संगठन के सदस्यों ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को ज्ञापन सौंपा।

Provider 1 Provider 2

संगठन के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त और विधायक को अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और बाजार में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। ज्ञापन के साथ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की डायरी भी भेंट की गई।

संगठन की ओर से बताया गया कि इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए आगामी 25 मई को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर एक दिवसीय प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा।

Provider 1 Provider 2

ज्ञापन सौंपने वालों में एंजिल उपाध्याय, डॉ. अनीता शर्मा, रूबी लाल, विजय लक्ष्मी, प्रीति सिंह एवं पप्पू सिंह शामिल थे।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान समय में एमआरपी को लेकर आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकें।

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment