होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

अन्ना चौक से चांदनी चौक तक की सड़क बनी ‘खूनी हाईवे’, दो वर्षों में चार युवाओं ने गंवाई जान, डॉ. परितोष सिंह बोले- DC कार्यालय तक सिमट गई सड़क सुरक्षा समिति, जल्द लगे नो एंट्री नहीं तो आंदोलन

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, जमशेदपुर। गोविंदपुर हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ताजा सड़क हादसे में गोविंदपुर निवासी युवा नितिन मिश्रा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि धीरज ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर सह गोविंदपुर के जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है।

Provider 1 Provider 2

डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि अन्ना चौक से चांदनी चौक तक का मार्ग अब “खूनी हाईवे” बन चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान इसी सड़क पर चार युवाओं की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Provider 1 Provider 2

उन्होंने आरोप लगाया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें सिर्फ उपायुक्त कार्यालय के बंद कमरों और फाइलों तक सीमित रह गई हैं, जबकि जमीनी स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर कोई प्रभावी काम नहीं हो रहा है।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रशासन को शायद और हादसों और मौतों का इंतजार है, तभी इतनी गंभीर घटनाओं के बावजूद सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने प्रशासन के सामने कई प्रमुख मांगें भी रखीं। इनमें भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन, सड़क पर स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, जेब्रा क्रॉसिंग और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था तथा अन्ना चौक से चांदनी चौक तक दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का तत्काल सुधार शामिल है।

डॉ. परितोष सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और नो-एंट्री को लेकर ठोस पहल नहीं की गई तो जनता के साथ मिलकर बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए वे हर स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं।

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment