Advertisement

बागबेड़ा कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय को पुनीत जीवन संस्था ने दिए दो पंखे, बच्चों को गर्मी से मिलेगी राहत

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर के ग्राम पंचायत बागबेड़ा कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक संस्था पुनीत जीवन संस्था द्वारा बच्चों की सुविधा के लिए दो पंखे भेंट किए गए। गर्मी के मौसम में बच्चों को पढ़ाई के दौरान होने वाली परेशानी को देखते हुए यह पहल की गई।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

बताया गया कि उप मुखिया संतोष ठाकुर के आग्रह पर संस्था ने विद्यालय को पंखे उपलब्ध कराए, जिससे अब कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। विद्यालय प्रबंधन, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने संस्था के इस जनहित कार्य की सराहना की।

Advertisement

इस अवसर पर उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि पुनीत जीवन संस्था के सहयोग से विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बेहतर होगा और बच्चों को गर्मी में पढ़ाई करने में सहूलियत मिलेगी।

कार्यक्रम में कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मुखिया राजकुमार गौड, वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय, सीमा पांडे, पुष्पा देवी, उमेश पांडे ,राकेश सिंह, अजीत सिंहा ,संजय सिंहा, संतोष सिंह सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

सभी ने पुनीत जीवन संस्था के उमेश सर, मंजू मैडम और रविशंकर जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

ताजा खबरें

WhatsApp