Advertisement

श्रीनाथ विश्वविद्यालय और मार्कहब24 के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री आधारित मार्केटिंग प्रशिक्षण

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। शैक्षणिक शिक्षा और उद्योग जगत के व्यावहारिक अनुभव के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेदपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय ने अग्रणी मार्केटिंग इंटेलिजेंस एवं लर्निंग प्लेटफॉर्म मार्कहब24 के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Advertisement
Advertisement

यह साझेदारी विशेष रूप से विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के अंतर्गत संचालित मार्केटिंग क्लब के विद्यार्थियों को उद्योग आधारित व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

एमओयू पर विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. याह्या मजूमदार तथा मार्कहब24 की ओर से संस्थापक एवं सीईओ अनुराग लाला ने हस्ताक्षर किए।

इस सहयोग के तहत छात्रों को वास्तविक मार्केटिंग केस स्टडी, मार्केटिंग कैंपेन विश्लेषण, उद्योग से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और रणनीतिक फ्रेमवर्क्स तक पहुंच मिलेगी। इससे विद्यार्थी पारंपरिक कक्षा शिक्षण से आगे बढ़कर व्यावहारिक और उद्योगोन्मुख ज्ञान हासिल कर सकेंगे।

इस पहल के अंतर्गत मार्कहब24 विद्यार्थियों को क्यूरेटेड मार्केटिंग केस स्टडी, इंडस्ट्री ट्रेंड्स, मास्टरक्लास, कार्यशालाएं, विशेषज्ञों द्वारा संचालित सत्र, मेंटरशिप और स्किल डेवलपमेंट के अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा छात्रों को रियल टाइम मार्केटिंग टूल्स एवं एनालिटिक्स का अनुभव तथा को-ब्रांडेड सर्टिफिकेशन भी दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की इंडस्ट्री-अकादमिक साझेदारियां विद्यार्थियों को बदलते करियर परिदृश्य के अनुरूप तैयार करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह पहल श्रीनाथ विश्वविद्यालय की अनुभवात्मक और कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।

विश्वविद्यालय के अनुसार यह सहयोग वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के लिए नई उपलब्धि साबित होगा और भविष्य के पेशेवरों को नवाचारपूर्ण शिक्षण मंचों के माध्यम से तैयार करने में सहायक बनेगा।

ताजा खबरें

WhatsApp