Advertisement

रायजामा में पुलिस की ग्राम सभा: नशाखोरी, बाल विवाह और साइबर अपराध के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत रायजामा गांव में बुधवार को विशेष ग्राम सभा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने किया।

Advertisement
Advertisement

ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष, किशोर-किशोरियां और बच्चे शामिल हुए। इस दौरान लोगों को नशाखोरी, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, डायन प्रथा रोकथाम, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।

Dayal Builder
Srinath

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। यदि समाज जागरूक रहेगा तो अपराधों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से जुड़े अपराधों और पॉक्सो एक्ट के तहत मिलने वाले कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।

Advertisement

कार्यक्रम में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, छेड़खानी और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।

ग्राम सभा के दौरान बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, डायल-112 और साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई।

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी अपुष्ट खबर पर विश्वास नहीं करने की अपील की।

इस दौरान नशा मुक्ति अभियान पर भी विशेष जोर दिया गया। युवाओं को शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह देते हुए स्वस्थ और जिम्मेदार समाज निर्माण का संदेश दिया गया।

ताजा खबरें

WhatsApp