Advertisement

जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में लिया हिस्सा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों का उत्साह, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा देखने लायक रही। 20 मई से 22 मई तक चल रहे इस समर कैंप में विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत गायत्री मंत्र से हुई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

Dayal Builder
Srinath

समर कैंप के दौरान केजी के नन्हे विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों ने म्यूजिकल चेयर, बैलेंस चैलेंज, कैच द बॉल ओवरहेड और पेयर गेम बैलेंस द बैलून जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

Advertisement

बच्चों ने पॉट पेंटिंग गतिविधि के माध्यम से अपनी कलात्मक सोच और रचनात्मकता का शानदार परिचय दिया।

कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। कुछ विद्यार्थियों ने बिना आग के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मक पाक कला का प्रदर्शन किया, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने हेयर स्टाइल और नेल आर्ट के जरिए अपनी सृजनात्मक क्षमता को प्रस्तुत किया।

इसके अलावा बच्चों ने “गोल-गोल घूमो”, “पेपर पर खड़े होकर दिखाओ” और “पेपर फोल्डिंग डांस” जैसे मनोरंजक खेलों का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण पेपर फोल्डिंग डांस, म्यूजिकल चेयर और डांस विद सॉन्ग जैसी गतिविधियां रहीं, जिन्होंने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ताजा खबरें

WhatsApp