होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में तीन दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का शनिवार को रंगारंग गतिविधियों और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ भव्य समापन हुआ। समर कैंप के अंतिम दिन विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, कला और खेल प्रतिभा से जीवंत नजर आया।

समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

केजी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस और एक्शन वर्ड्स प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नन्हे बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए “हिट द बॉल” तथा “क्लैप एंड पिक द बॉल” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों के लिए “स्वीट एंड सॉर गेम” और पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जबकि कक्षा 5 एवं 6 के विद्यार्थियों ने स्टोन पेंटिंग और स्टक सेवन रन चैलेंज में अपनी कला और खेल भावना का परिचय दिया। कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए करैक्टर डे और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने वॉल पेंटिंग, करैक्टर डे और म्यूजिकल चेयर में भाग लेकर अपनी रचनात्मक सोच और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समर कैंप के अंतर्गत तीन दिनों तक चली वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का अंतिम दिन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक चित्र और रंगीन कलाकृतियां तैयार कीं, जिसने सभी को प्रभावित किया।

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मिस्टर कैरेक्टर का पुरस्कार काली प्रश्न मालिक को तथा मिस कैरेक्टर का पुरस्कार सलोनी कालिंदी को प्रदान किया गया। इसके अलावा बेस्ट रैंप और बेस्ट आउटफिट विजेताओं को भी सैश देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। तीन दिवसीय समर कैंप के सफल आयोजन के बाद विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

Leave a Comment