Advertisement

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सांसद विद्युत वरण महतो को सौंपा एमआरपी नीति सुधार संबंधी ज्ञापन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की टीम ने 28 मई 2026 को जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को एमआरपी नीति से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संगठन की ओर से उत्पादों पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) के साथ-साथ लागत मूल्य अंकित करने की मांग उठाई गई।

Advertisement
Advertisement

यह भी पढ़ें: पर्याप्त रेल पटरी नहीं, फिर समय पर ट्रेन संचालन का दावा कैसे? रेलवे जीएम पर सौरभ विष्णु ने उठाए सवाल

Dayal Builder
Srinath

ग्राहक पंचायत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सांसदों, विधायकों और उपायुक्तों को ज्ञापन देकर एमआरपी नीति में सुधार की मांग की जा रही है, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

Advertisement

संगठन का कहना है कि जिस प्रकार उत्पादों पर अधिकतम खुदरा मूल्य अंकित किया जाता है, उसी प्रकार लागत मूल्य भी अंकित होना चाहिए, जिससे उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके और अनावश्यक मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण हो।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के झारखंड प्रांत उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय, प्रांत महिला प्रमुख रूबी लाल, जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह तथा जिला रोजगार सृजन आयाम प्रमुख चंचल लाकड़ा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: सोना देवी विश्वविद्यालय ने पूरे किए स्थापना के तीन वर्ष, विशेष कार्यक्रम में भविष्य की योजनाओं का हुआ ऐलान

संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि उपभोक्ता हितों की रक्षा और बाजार व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए एमआरपी नीति में सुधार आवश्यक है।

ताजा खबरें

WhatsApp