Advertisement

खरसावां में 35 लाभुकों के बीच बत्तख चूजों का वितरण, स्वरोजगार से जुड़ने का किया आह्वान

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। पशुपालन विभाग की ओर से ग्रामीणों को स्वरोजगार एवं आयवृद्धि से जोड़ने के उद्देश्य से खरसावां प्रखंड मुख्यालय में बत्तख चूजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 35 लाभुकों के बीच वैष्णवी इंटरप्राइज, रांची द्वारा बत्तख के चूजों का वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, प्रखंड प्रमुख महेंद्र जामुदा तथा बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सामड मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने लाभुकों को बत्तख पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने कहा कि सरकार ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने लाभुकों से योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की अपील की।

Advertisement

प्रखंड प्रमुख महेंद्र जामुदा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पशुपालन और बत्तख पालन जैसी गतिविधियां ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सामड ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया।

जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 के दो लाभुकों को 15-15 बत्तख चूजे प्रदान किए गए, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के 33 लाभुकों को 30-30 बत्तख चूजों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने लाभुकों को बत्तख पालन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया। अधिकारियों ने बताया कि बत्तख पालन ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त आय का अच्छा स्रोत बन सकता है और इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभुक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp