Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर : पुरखों की परंपरा और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प, आदित्यपुर में कल सजेगा भव्य करम महोत्सव…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, खेत-खलिहान की परंपरा और पुरखों की विरासत को जीवंत रखने के उद्देश्य से आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में रविवार, 27 सितंबर को भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, कुड़मी सेना टोटेमिक के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन को लेकर मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Advertisement
Advertisement

शनिवार शाम आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो ने कहा कि करम महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और पुरखों की परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प है, उन्होंने कहा कि वीर शहीद सुनील महतो ने जिस सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का सपना देखा था, उसे आगे बढ़ाने के लिए समाज लगातार प्रयास कर रहा है.

Dayal Builder
Srinath

video…

Advertisement

महोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘डहरे करम’ होगा, खरकई ब्रिज से बहनें करम डाल लेकर पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य करते हुए फुटबॉल मैदान पहुंचेंगी, आयोजन में झारखंड के साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

प्रदेश अध्यक्ष पिंकी महतो ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना समय की जरूरत है, वहीं नेता प्रकाश कुमार महतो ने बताया कि झूमर और सांस्कृतिक दलों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय 18 हजार, तृतीय 12 हजार और चतुर्थ पुरस्कार 8 हजार रुपये होगा.

प्रेस वार्ता में अमित दुबे, लुलु महतो, विक्की विश्वास, छुटुन महतो, रंजीत दास, शंकर नायक, शरद महतो, रितेन महतो और उज्जवल महतो समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे, आयोजकों ने माताओं, बहनों, युवाओं और समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर करम महोत्सव को सफल बनाने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूती देने की अपील की है.

बाईट– 

लालटू महतो (केंद्रीय अध्यक्ष)

ताजा खबरें

WhatsApp