Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

बोड़ाम में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 50 बोतल प्रतिबंधित बीयर के साथ एक गिरफ्तार

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के विनिर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बोड़ाम थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement

सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार 7 जून 2026 को उत्पाद विभाग की टीम ने बोड़ाम थाना अंतर्गत चामेडीह गांव में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान टीम ने 50 बोतल हेवर्ड्स बोल्ड बीयर बरामद की, जिस पर “For Sale in West Bengal Only” अंकित था।

Dayal Builder
Srinath

कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से रंजीत गोप उर्फ पाटिया को गिरफ्तार कर लिया। बरामद बीयर को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Advertisement

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

ताजा खबरें

WhatsApp