होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

रांची स्थित RSS कार्यालय पर हमले की भाजपा नेता डॉ. जटाशंकर पाण्डेय ने की निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, आदित्यपुर। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ. जटाशंकर पाण्डेय ने रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को कायरतापूर्ण, दुर्भाग्यपूर्ण और अति निंदनीय बताते हुए राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Provider 1 Provider 2

इस संबंध में जारी बयान में डॉ. जटाशंकर पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसी संस्था है, जो राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर कार्य कर रही है। ऐसी संस्था के कार्यालय पर हिंसक हमला किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी संगठन या संस्था के खिलाफ हिंसा का सहारा लेना निंदनीय है। इस प्रकार की घटनाएं समाज में अशांति फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Provider 1 Provider 2

डॉ. पाण्डेय ने झारखंड सरकार से मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि हमले में शामिल सभी दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

उन्होंने कहा कि यदि राज्य की राजधानी रांची में ही सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों से जुड़ी संस्थाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो प्रदेश के अन्य हिस्सों की स्थिति को लेकर चिंता स्वाभाविक है। यह घटना राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता को भी उजागर करती है।

भाजपा नेता ने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि प्रदेश में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रह सके।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment