जनसंवाद, जमशेदपुर। भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस जीत को झारखंड के विकास, विश्वास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत बताया है।
जारी बयान में दिनेश कुमार ने कहा कि परिमल नाथवानी का व्यापक अनुभव, दूरदर्शी सोच और राज्य के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता झारखंड की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय मंच पर नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उनकी सक्रिय उपस्थिति राज्य के हितों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहायक सिद्ध होगी।
दिनेश कुमार ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों, औद्योगिक संभावनाओं और युवा शक्ति से समृद्ध राज्य है। ऐसे समय में परिमल नाथवानी जैसे अनुभवी जनप्रतिनिधि का राज्यसभा पहुंचना राज्य के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से झारखंड में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा आधारभूत संरचना के विकास को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी ने हमेशा झारखंड के विकास से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाया है और आगे भी वे संसद में राज्य के हितों की मजबूती से पैरवी करेंगे। उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
भाजपा नेता दिनेश कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि परिमल नाथवानी का नया कार्यकाल जनहितकारी, विकासोन्मुख और राज्य के लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। उन्होंने पुनः उन्हें शानदार जीत पर बधाई देते हुए सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।









