होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में CCE डिवीजन का रक्तदान शिविर, 76 यूनिट रक्त संग्रहित; पंकज गुप्ता सम्मानित

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई (CCE) डिवीजन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों और रक्तदाताओं के उत्साहपूर्ण सहयोग से कुल 76 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Provider 1 Provider 2

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीई डिवीजन के जीएम जी.जी. मंडल उपस्थित रहे। वहीं टाटा मोटर्स के ईआर, सीएसआर एवं स्किल डेवलपमेंट विभाग के जीएम सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह, डीजीएम शंतु होर, शिवा पात्रा, कुंतल राय, डॉ. चिन्मय चक्रवर्ती, वरीय प्रबंधक आंचल सिन्हा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाया। वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।

Provider 1 Provider 2

इस अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले पंकज कुमार गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने रक्तदान का अर्धशतक पूरा करते हुए 50वीं बार रक्तदान किया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह तथा प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पंकज गुप्ता को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनका योगदान अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment