Advertisement

SIR-2026: जुगसलाई के मतदान केंद्रों का विधायक मंगल कालिंदी ने किया निरीक्षण, बोले- कोई पात्र मतदाता न छूटे

By Goutam

Published on:

SIR-2026 जुगसलाई मतदाता सूची पुनरीक्षण

जनसंवाद, जमशेदपुर। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) का शनिवार को विधायक मंगल कालिंदी ने जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाता सूची को त्रुटिहीन, सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

Advertisement
Advertisement

निरीक्षण के दौरान विधायक मंगल कालिंदी के साथ जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, रामनवमी सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर वहां चल रही मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया का जायजा लिया।

Dayal Builder
Srinath

दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से मुलाकात कर एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, घर-घर जाकर किए जा रहे भौतिक सत्यापन और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहें।

Advertisement

इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची पर टिकी होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मतदाता सूची में अपने नाम एवं अन्य विवरणों की जांच अवश्य करें।

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य को समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं बूथ लेवल अधिकारी (BLO) उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp