Advertisement

पूर्वी सिंहभूम SSP की मासिक अपराध समीक्षा बैठक: पासपोर्ट सत्यापन 7 दिन में पूरा करने, अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

By Goutam

Published on:

मासिक अपराध समीक्षा बैठक

जमशेदपुर, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक (नगर एवं ग्रामीण), सभी पुलिस उपाधीक्षकों, अंचल निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

Advertisement
Advertisement

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि आवंटित सरकारी मोबाइल फोन हर समय सक्रिय रखें, ताकि आम नागरिक अपनी शिकायत और सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचा सकें। साथ ही सरकारी मोबाइल नंबरों का थाना क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया।

Dayal Builder
Srinath

एसएसपी ने पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन का कार्य सात दिनों के भीतर पूरा कर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सक्रिय अपराधियों के खिलाफ CCA, Surveillance Proceeding, Dossier और थाना हाजिरी जैसी कानूनी कार्रवाई तेज करने तथा दागी और गुंडा पंजी में दर्ज अपराधियों की नियमित निगरानी करने को कहा।

Advertisement

महिलाओं के विरुद्ध अपराध, दुष्कर्म और POCSO से जुड़े मामलों में 60 दिनों के भीतर अनुसंधान पूरा कर आरोप-पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध जुआ, लॉटरी, ड्रग्स, अवैध बालू कारोबार, अवैध हथियार और प्रतिबंधित हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने को कहा गया। बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थानों, ज्वेलरी दुकानों और पेट्रोल पंपों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में महिला थाना प्रभारियों को पिंक पेट्रोलिंग के साथ नियमित गश्त करने, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने तथा स्कूल, कॉलेज और पार्कों के आसपास छेड़छाड़ और चेन छिनतई रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। यातायात पुलिस को भी नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाने और ब्लैक फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने को कहा गया।

साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रत्येक सप्ताह स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाने तथा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत गांवों, स्कूलों और कॉलेजों में नियमित कम्युनिटी आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं संवाद मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

ताजा खबरें

WhatsApp