Advertisement

जमशेदपुर : उलियान में सीएम हेमंत सोरेन से मिले झामुमो नेता गणेश महाली, आत्मीय स्वागत कर लिया मार्गदर्शन…

By Balram Panda

Published on:

जमशेदपुर / Balram Panda : झामुमो नेता गणेश महाली ने शनिवार को जमशेदपुर के उलियान में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत किया, इस दौरान दोनों के बीच संगठन और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई, गणेश महाली ने मुख्यमंत्री से स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया.

Advertisement
Advertisement

मुलाकात के बाद गणेश महाली ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मार्गदर्शन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता झारखंड की अस्मिता, अधिकार और विकास के मुद्दों को लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते रहेंगे.

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है, संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहेंगे, गणेश महाली ने कहा कि झामुमो की राजनीति का केंद्र झारखंड के लोगों के अधिकार और हित हैं और पार्टी कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर मजबूती से जनता के बीच काम करते रहेंगे.

Advertisement

मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर गणेश महाली ने इसे आत्मीय और उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक स्तर पर और अधिक सक्रिय होकर काम करने की प्रेरणा देता है, मुलाकात के दौरान राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई, गणेश महाली ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहेंगे.

ताजा खबरें

WhatsApp