परसुडीह / Balram Panda :जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने दोनों मामलों के प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पहली कार्रवाई परसुडीह थाना कांड संख्या 95/26 में हुई, इस मामले के प्राथमिकी अभियुक्त 27 वर्षीय प्रकाश कुमार ठाकुर, पिता संजय ठाकुर, निवासी जोजोबेड़ा सरकारी स्कूल के पीछे, थाना गोविंदपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसके खिलाफ जान से मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने का मामला दर्ज है.
वहीं, परसुडीह थाना कांड संख्या 94/26 में पुलिस ने 26 वर्षीय जय किशन सिंह, पिता स्वर्गीय ललन सिंह, निवासी बारीगोड़ा छोटा काली मंदिर के समीप, को गिरफ्तार किया है, इस मामले में भी आरोपी पर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने का आरोप है.
दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. परसुडीह पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि गंभीर आपराधिक मामलों में पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसक वारदात को अंजाम देने वालों पर पुलिस की नजर है और ऐसे मामलों में कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है.



































