गम्हरिया / Balram Panda: गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा रतनपुर में आजाद क्लब की ओर से आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में झामुमो के पूर्व प्रत्याशी सह केंद्रीय सदस्य गणेश महाली शामिल हुए, प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल के प्रति उनके उत्साह को बढ़ाया। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं.

इस दौरान गणेश महाली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है कि युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच और अवसर मिलें, उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, संघर्ष और नेतृत्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.

उन्होंने कहा कि युवा गांव की ताकत हैं और युवाओं की प्रतिभा को अवसर मिलना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, ग्रामीण स्तर पर होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने के साथ-साथ आगे बढ़ने का अवसर भी देती हैं. गणेश महाली ने आजाद क्लब के सदस्यों और प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करने पर जोर दिया.

मौके पर सुभाष चंद्र, सूरज सिंह, हनी सिंह मुंडा, एन.के. मिश्रा, तपन मंडल, संतोष हेम्ब्रम, राजा टुडू, भीम टुडू, सालो राम टुडू, भादो टुडू, फागुराम टुडू समेत आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में खिलाड़ी व ग्रामीण उपस्थित थे.

















