Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

कुचाई के बड़ा सेगोई में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, जंगली टाइगर भाई-भाई बना चैंपियन, विधायक प्रतिनिधि ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत

By Goutam

Published on:

 

कुचाई फुटबॉल प्रतियोगिता
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के छोटासेगोई पंचायत अंतर्गत मॉडल स्कूल मैदान में बीएमसी क्लब बड़ा सेगोई के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों की टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Advertisement
Advertisement

फाइनल मुकाबला जंगली टाइगर भाई-भाई और ब्रदर्स एफसी के बीच खेला गया। इसमें जंगली टाइगर भाई-भाई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

Dayal Builder
Srinath

विजेता टीम को मिले 20 हजार रुपये

Advertisement

प्रतियोगिता में विजेता जंगली टाइगर भाई-भाई की टीम को 20 हजार रुपये और उपविजेता ब्रदर्स एफसी की टीम को 12 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं, तीसरे स्थान पर रही जीडीआर और चौथे स्थान पर रही सिगीदा की टीम को 6-6 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

फाइनल एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और फाइनल मुकाबले का आनंद लिया।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है बेहतर मंच

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अर्जुन उर्फ नायडू गोप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करता है। खेलकूद से युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की है। ऐसे आयोजनों से गांव के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र कुमार मुंडा ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र का लोकप्रिय खेल है। इस खेल के प्रति युवाओं में काफी उत्साह और जुनून है। खेल प्रतियोगिताएं समाज में एकता और सद्भावना को मजबूत करने का काम करती हैं।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा, वनाधिकार विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, सचिव मुन्ना सोय, राहुल सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, चंद्रमोहन मुंडा, अर्जुन लोहार, नरेश मुंडा, कारू मुंडा, लखीराम मुंडा और मोहनलाल मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp