Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

बोरडा फुटबॉल प्रतियोगिता में एलविश ब्रदर्स ने लहराया परचम, नायक टोला एफसी को दी शिकस्त, 32 टीमों ने लिया हिस्सा, विधायक दशरथ गागराई ने किया पुरस्कृत, बालिका वर्ग में स्टूडेंट क्लब बोरडा बनी विजेता

By Goutam

Published on:

 

बोरडा फुटबॉल प्रतियोगिता
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवाओं का जुनून बोरडा में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में देखने को मिला। नव युवक संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में एलविश ब्रदर्स ने नायक टोला एफसी को हराकर खिताब अपने नाम किया।

Advertisement
Advertisement

विजेता और उपविजेता टीम को विधायक ने किया पुरस्कृत

Dayal Builder
Srinath

प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक दशरथ गागराई ने विजेता एलविश ब्रदर्स को 8 हजार रुपये और एक खस्सी देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता नायक टोला एफसी को 5,500 रुपये और एक खस्सी प्रदान की गई।

Advertisement

तीसरे स्थान पर रही जंगल एंड मंगल एफसी को 3,500 रुपये तथा चौथे स्थान पर रही सरना एफसी को 3 हजार रुपये और एक-एक खस्सी दी गई। पांचवें से आठवें स्थान पर रही आरसीबी क्लब, ब्लैक ड्रैगन क्लब, हंटर बॉयज क्लब और जूनियर बॉयज क्लब को सात-सात हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।

बालिका वर्ग में स्टूडेंट क्लब बोरडा बनी विजेता

बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्टूडेंट क्लब बोरडा ने बटरफ्लाई एफसी बाईडीह को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 4 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 2 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

खेल से युवाओं का होता है सर्वांगीण विकास : दशरथ गागराई

इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें बेहतर मंच और अवसर देने की। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp