Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

जन सेवा संघ ट्रस्ट ने 10वें स्थापना वर्ष पर लगाया छठा रक्तदान शिविर, 182 यूनिट रक्त संग्रह

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। जन सेवा संघ ट्रस्ट ने अपने 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में छठा रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में कुल 182 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

Advertisement
Advertisement

चिकित्सकों को शॉल और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

Dayal Builder
Srinath

रक्तदान शिविर के दौरान ट्रस्ट के लिए लगातार सहयोग करने वाले चिकित्सकों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. रमेश यादव, डॉ. निखिल महतो, डॉ. शुभाशीष दास, डॉ. उज्ज्वल, डॉ. सुदेश मिश्रा और डॉ. हामेद खान शामिल रहे।

Advertisement

गणमान्य लोगों ने की शिरकत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास साहू, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, जम्बू अखाड़ा के बंटी सिंह, गोविंदपुर के समाजसेवी बंटी सिंह, समाजसेवी जुगुन पांडेय, बाबू बीरेंद्र सिंह, चिंटू सिंह, अनीशा सिन्हा, रीना सिंह और रितिका श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

रक्तदाताओं का भी किया गया सम्मान

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

ट्रस्ट के सदस्यों का रहा महत्वपूर्ण योगदान

शिविर को सफल बनाने में ट्रस्ट के सदस्य पंकज कुमार, सूरज कुमार, प्रशांत सिन्हा, विशाल शर्मा, कुणाल शर्मा, मिथु कुमार, अभिषेक कुमार, अमन सिंह, सपना थापा, अमृत कौर, उत्कर्ष कुमार, हेमंत माइती, सुनील गुप्ता, अभिजीत भट्टाचार्य, विजय चौहान, सूरज सिंह, बरनाली बक्शी, कृष्ण मोहन, कन्हैया प्रसाद, रोहित पांडे, मनीष मुखी, राम ठाकुर, मोहन भुईया, मनप्रीत सिंह, सौरभ पोद्दार, गोलू कुमार समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

ताजा खबरें

WhatsApp