Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर कुचाई थाना में शांति समिति की बैठक, जुलूस से लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

By Goutam

Published on:

 

कुचाई थाना में शांति समिति
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। दुर्गा पूजा एवं दशहरा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को कुचाई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी रविन्द्र मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पुलिस पदाधिकारियों ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सुझाव साझा किए।

Advertisement
Advertisement

अफवाहों से दूर रहें, संदिग्ध गतिविधि की दें सूचना

Dayal Builder
Srinath

थाना प्रभारी रविन्द्र मुंडा ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का पर्व है। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पूजा समितियां भी आयोजन के दौरान अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

संवेदनशील इलाकों में रहेगी विशेष निगरानी

दलभंगा ओपी प्रभारी नरसिंह मुंडा ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगा। उन्होंने युवाओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

विसर्जन जुलूस और ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा

बैठक में विसर्जन जुलूस, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों का पालन और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कुचाई क्षेत्र में पर्व-त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारे की परंपरा रही है। इस बार भी सभी समुदाय मिल-जुलकर दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे।

जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम और उपप्रमुख सुखदेव सरदार ने लोगों से सामाजिक एकता बनाए रखने तथा प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। मुखिया मंगल सिंह मुंडा और मुखिया रेखामनी उरांव ने कहा कि पंचायत स्तर पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी

बैठक में कुचाई थाना प्रभारी रविन्द्र मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी नरसिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम, उपप्रमुख सुखदेव सरदार, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, मुखिया रेखामनी उरांव, एसआई सामंत कुमार दास, एएसआई सलन लुगुन, मन्ना खोलको, अशोक कुमार गोप, अनुप अग्रवाल, राहुल दास, पंचू दास, सतेंद्र कुम्हार, बाबुराम महतो, दशरथ उरांव, गारदी सोय, सतेन मुंडा, दिनेश महतो, डुमू गोप, लुबुराम सोय, मुकेश सोय, फागु मंडा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp