Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

उद्योगों की ऊर्जा लागत घटाने में मददगार हो सकती है सोलर थर्मल टेक्नोलॉजी, सिंहभूम चैंबर ने कराई जागरूकता कार्यशाला

By Goutam

Published on:

 

सोलर थर्मल टेक्नोलॉजी
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में कॉन्सन्ट्रेटेड सोलर थर्मल (CST) टेक्नोलॉजी पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सौर तापीय तकनीक की उपयोगिता, संभावनाओं और व्यावहारिक इस्तेमाल पर चर्चा हुई।

Advertisement
Advertisement

फोर्जिंग से फूड प्रोसेसिंग तक उपयोग की संभावनाएं

Dayal Builder
Srinath

चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने स्वागत भाषण में कहा कि उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता और दीर्घकालिक स्थिरता के लिए स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीएसटी तकनीक झारखंड के उद्योगों, खासकर फोर्जिंग, हीट ट्रीटमेंट, कास्टिंग, गैल्वनाइजिंग, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी और एमएसएमई इकाइयों के लिए उपयोगी विकल्प बन सकती है।

Advertisement

उपाध्यक्ष इंडस्ट्री हर्ष अग्रवाल बकरेवाल ने कहा कि नई ऊर्जा तकनीकों के प्रति उद्योग जगत में जागरूकता बढ़ाने के साथ उनके व्यावहारिक इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना जरूरी है। इससे ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मदद मिल सकती है।

स्टीम और हॉट वाटर उत्पादन में इस्तेमाल पर चर्चा

मुख्य वक्ता एवं विशेषज्ञ प्रणव नाथ, मुख्य कंसल्टेंट, आई.टी. पावर ने सीएसटी तकनीक की कार्यप्रणाली, औद्योगिक उपयोग, लाभ और व्यवहार्यता के बारे में जानकारी दी।

कार्यशाला में स्टीम उत्पादन, हॉट वाटर और अन्य औद्योगिक हीटिंग जरूरतों में सोलर थर्मल तकनीक के संभावित उपयोग पर भी चर्चा हुई। उद्यमियों ने तकनीक की लागत, उपयोगिता और अलग-अलग औद्योगिक प्रक्रियाओं में इसके अनुप्रयोग को लेकर विशेषज्ञ से सवाल पूछे।

चैंबर बोला- उद्योगों को नई तकनीक से जोड़ना प्राथमिकता

चैंबर के महासचिव पुनीत काउंटिया ने कहा कि चैंबर उद्योग और व्यवसाय जगत को नई तकनीकों, ऊर्जा दक्षता और सतत विकास से जोड़ने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उद्योगों की जरूरत के अनुसार तकनीकी और जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

एमएसएमई उद्यमियों ने लिया हिस्सा

कार्यशाला में उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सचिव विनोद शर्मा, अंशुल रंगसिया, एग्जीक्यूटिव मेंबर्स आकाश मोदी, शुभम सेन, पीयूष गोयल, रविकांत अग्रवाल, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष बंटी खिरवाल, चाकुलिया के चावल उद्योग से जुड़े सुभाष लोधा, अविनाश सुरेखा, बासु रूंगटा, आनंद सेक्सरिया, भार्गव लोधा, विवेक लोधा, प्रदीप लोधा सहित इन्दरपाल सिंह, पंकज पटेल, संदीप बाफना, अनीस मुरारका और बड़ी संख्या में एमएसएमई उद्यमी, व्यवसायी एवं पेशेवर शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

ताजा खबरें

WhatsApp