Advertisement

गोलमुरी नियोजनालय में 28 दिसम्बर को एक दिवसीय कौशल मेला का आयोजन, 03 माह के प्रशिक्षण अवधि में रहना, खाना, किताबें एवं यूनिफार्म निःशुल्क

By Goutam

Updated on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत अवस्थित आवासीय एवं गैर आवासीय कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों में जिले एवं राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक- युवतियों के लिए 03 माह का निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गोलमुरी, जमशेदपुर कार्यालय परिसर में दिनांक 28 दिसम्बर 2022  (बुधवार) को पूर्वाहन 10.00 बजे लेकर अपराहन् 04.00 बजे तक एक दिवसीय कौशल मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अभिरूची के अनुरूप ट्रेड का चयन कर निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

Dayal Builder
Srinath

निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदकों की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष की हो उनके लिए अलग-अलग ट्रेडों में 03 माह का निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण अवधि में रहना, खाना, किताबें तथा यूनिफार्म की सुविधा भी निःशुल्क है। प्रशिक्षण के उपरान्त आप रोजगार / स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp