Advertisement

चांडिल : PVTGs समुदाय की महिलाओं के उत्पादों को मिली सराहना — जनजाति कार्य मंत्रालय की कंसलटेंट ने किया निरीक्षण….

By Balram Panda

Published on:

चांडिल : जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली की कंसलटेंट श्रीमती सूची श्वेता के द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत वन धन विकास केंद्र – मतकमडीह एवं मकुला, सम्मानपुर का निरीक्षण किया गया.

Advertisement
Advertisement

निरीक्षण के क्रम में श्रीमती श्वेता ने केंद्र में कार्यरत PVTGs महिलाओं के द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता एवं कलात्मकता की सराहना की। उन्होंने इन उत्पादों को स्थानीय आजीविका संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया.

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर उन्होंने केंद्रों में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की एवं उत्पादों की ब्रांडिंग, विपणन और प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे विकास केंद्र ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबन की ओर प्रेरित कर रहे हैं. निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारीगण एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp