Advertisement

कुणाल षाडंगी ने साधा हेमंत सरकार पर निशाना, कहा- प्रदेश में अपराधी बेखौफ़, वेंटिलेटर पर कानून व्यवस्था, मुख्यमंत्री की प्राथमिकता विपक्षी गठबंधन

By Goutam

Published on:

प्रदेश

जनसंवाद डेस्क: झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त और अबतक के सबसे निचले पायदान पर है। अपराधियों में कानून का भय नहीं रहने के कारण आये दिन लॉ एंड ऑर्डर के लिए चुनौती बन रहे हैं। उक्त बातें प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने बुधवार शाम अपने कार्यालय से जारी बयान में कही।

Advertisement
Advertisement

भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अपराधी कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देकर सरेआम तांडव मचा रहे हैं और सीएम बंगलौर में विपक्षी गठबंधन की फिक्र करते हुए बैठक में शामिल हैं।

Dayal Builder
Srinath

हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कुणाल सारंगी ने कहा की सूबे में कानून व्यवस्था खत्म होती जा रही है। अपराधी पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। डीएसपी और दारोगा पर भी सरेआम गोलियां चल जा रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के लोगों की नहीं बल्कि परिवारवादी राजनीतिक गठबंधन की फ़िक्र है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार लौटेगी, जनता महागठबंधन को जवाब देने के लिए तैयार है।

ताजा खबरें

WhatsApp