Advertisement

पोटका विधायक के पहल पर आज प्रखंड मुख्यालय में लगेगा रोजगार मेला, 1500 युवाओं को मिलेगी नौकरी

By Goutam

Published on:

विधायक

जनसंवाद डेस्क/पोटका: पोटका विधायक संजीव सरदार के पहल पर आज झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय जमशेदपुर की ओर से पोटका प्रखंड मुख्यालय मे एक दिवसीय दत्तोपंज ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु श्रम नियोजन विभाग गोलमुरी की टीम ने सोमवार को आयोजन स्थल पोटका प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित ब्लॉक मैदान का दौरा किया. 

Advertisement
Advertisement

मौके पर जिला  नियोजन पदाधिकारी सुश्री प्रियंका भारती ने कहा कि  विधायक संजीव सरदार के पहल पर पहली बार पोटका प्रखंड मे रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस रोजगार मेला में 15 कम्पनियों द्वारा स्टोल लगाकर लगभग 1500 से अधिक युवाओं को रोजगार दी जाएगी .

Dayal Builder
Srinath

मौय्के पर विधायक प्रतिनिधि मनोहर मुंडा ने कहा कि चुनावी वादों के तहत आयोजित किये जा रहे रोजगार मेला युवाओं को रोजगार देने का एक स्वर्णीम अवसर होगा. सभी से अपील है कि इस मेला मे उपस्थित होकर लाभ उठायें.विधायक प्रतिनिधि ने करनडीह में स्थित एलबीएसएम कॉलेज का दौरा कर युवाओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की.

Advertisement

इस अवसर पर नियोजन कार्यालय गोलमुरी के कलाधर राम,रितुराज, दीपक भगत आदि उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp