Advertisement

जोरडीहा में खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न, खुंटपानी प्रमुख सह JBKSS‌ नेता सिद्धार्थ होनहागा हुए शामिल

By Goutam

Published on:

जोरडीहा

जनसंवाद डेस्क/ खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां विधानसभा क्षेत्र के जोरडीहा गांव के टोला बलियाटांड में मकर संक्रांति के उपलक्ष पर दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया।  प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह झारखंडी भाषा खतयानी संघर्ष समिति (JBKSS) के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा, सम्मानित सदस्य JBKSS के केंद्रीय महासचिव पांडू राम हाईबुरु, कोल्हान के संगठन महामंत्री नवीन महतो, पूर्व मुखिया मीना माझी, प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो ने फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

Advertisement
Advertisement

इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल-कूद जैसे साइकिल रेस,हांडी फोड़, बैलून फोड़, म्यूजिकल चेयर रेस, जवानों का दौड़, बच्चों का दौड़, बूढ़ों का दौड़, सुई धागा रेस, सामान्य ज्ञान रिंग रेस, चम्मच रेस आदि जैसे विभिन्न प्रकार के खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मौके पर श्री होनहागा ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से मानसिक संतुलन स्वस्थ रहती है। एवं शरीर भी स्वस्थ रहती है। खेल एक ऐसा स्थान है।खेल से भी खिलाड़ी अपना भविष्य बना सकते हैं।

Dayal Builder
Srinath

इस‌ दौरान‌ मुख्य रूप से डॉ अशोक महतो,डॉ अनंत महतो वकील खिरेन्दर महतो,व कमेटी के सभी सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp