Advertisement

पूर्व विधायक कुणाल षडंगी ने किया सोहराई चित्रकला को जिवंत रखने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित, कहा- झारखंड की इस कला को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाने का करेंगे प्रयास

By Goutam

Published on:

सोहराय

जनसंवाद/जमशेदपुर: सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं नाम्या  स्माइल फाऊंडेशन के संस्थापक कुणाल षडंगी ने प्रधानमंत्री के आह्नान पर जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम किनुडीह एवं ग्राम जोंद्रागोड़ा में गांव चलो अभियान के तहत पूरे विश्व में प्रसिद्ध सोहराई चित्रकला सोहराय को जीवंत रखने वाली ग्रामीण महिला उद्यमियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

Advertisement
Advertisement

सोहराई पेंटिंग्स झारखंड के सन्दर्भ में एक महत्वपूर्ण और प्राचीन कला प्रणाली हैं किन्तु जीआई टैग ना होने के कारण ये अपनी कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाजारों तक नहीं पहुंच पा रही है। झारखंड से एक ही उत्पाद कौ G I टैग है और वही सोहराय पेंटिंग है और वह भी जो हजारीबाग जिले मे काम हो रहा है उसे प्राप्त है। जी आई टैग न होने के कारण इन महिला उद्यमियों को इस कला मे निपुण होने के बावजूद इनकी आय मे वृद्धि नहीं हो पा रही है। कुणाल ने महिला  उद्यमियों को आश्वासन दिया कि वह पूर्वी सिंहभूम जिले मे कार्यरत महिलाओं द्वारा बनाई जा रही सोहराई पेंटिंग्स को जल्द से जल्द जीआई टैग दिलवाने के दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने अपने लिए सोहराई पेंटिंग्स से बनी एक शॉल खरीदी जिसका भुगतान उन्होंने यूपीआई द्वारा किया। उन्होने कहा की हमे वोकल पर लोकल कू मानसिकता विक्सित करनी होगी।

Dayal Builder
Srinath

इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से  नाम्या  स्माइल फाऊंडेशन की तरफ से निकिता मेहता, निधि केडिया, अभिरा संस्थान की ओर से स्वाति सिंह एवं पूर्व जिला परिषद सुदीप्तो दे राणा मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन महिला उद्यमियों को सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार देकर किया गया।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp