होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

टाटा स्टील गम्हरिया के डम्प यार्ड में सुरक्षा कर्मियों के साथ हाथापाई या गोली चालन की घटना से टाटा स्टील ने किया इंकार, मृतकों के परिजनों के प्रति जताई गहरी संवेदना

By Goutam

Published on:

 

tata स्टील गम्हरिया

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा स्टील गम्हरिया के फ्लाइ ऐस डम्प यार्ड में दो लोगों की हत्या किए जाने और गोलीबारी की घटना को लेकर टाटा स्टील ने अधिकारिक बयान जारी किया है। टाटा स्टील के द्वारा जारी अधिकारिक बयान में कम्पनी सुरक्षा कर्मियों के साथ किसी की भी हाथापाई या गोली चालन की घटना से साफ़ इंकार किया गया है।

इस बाबत टाटा स्टील के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि “आज शाम करीब 3.30 बजे से 4 बजे के बीच टाटा स्टील गम्हरिया के फ्लाइ ऐस डम्प यार्ड में अपुष्ट घटना की जानकारी कम्पनी के सुरक्षा विभाग को मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

मृत व्यक्ति की पहचान वैंडर एमडी लॉजिस्टिक के कर्मचारी अभय सिंह, निवासी जगन्नाथपुर के रुप में की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा और घटना के अनुसंधान की कार्यवाही शुरु कर दी है। कम्पनी सुरक्षा कर्मियों के साथ किसी की भी हाथापाई या गोली चालन की घटना नहीं हुई है। वैंडर के कर्मचारी की मृत्यु पर कम्पनी प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई है।